क्या गुजरी होगी उस मां पर, जिसने अपने बेटे की लाश फांसी पर लटकी देखी, पढ़ें लखनऊ का दिल दहलाने वाला मामला
आर्यन पढ़ाई में होशियार था। मामा दीपू ने बताया कि स्कूल के प्री-एग्जाम में उसके 78 प्रतिशत अंक आए थे और उसने हाईस्कूल की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाने का वादा किया था। घर में पढ़ाई को लेकर उस पर किसी तरह का दबाव नहीं था।