Crime in UP: नोएडा के सिनेमा हॉल में दो पक्षों में मारपीट, 4 युवकों ने 2 लोगों को जमकर मारे थप्पड़
यूपी के नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित एक नामी मॉल के सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ कानूनी और निरोधात्मक कार्रवाई की।