हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रसिद्ध सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के सिनेमा हॉल में आग लगने की खबर सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के सिनेमा हॉल में आग लग गई।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एक सिनेमा हॉल में आज आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल स्थित सिनेमा हॉल की ऑडी-3 की स्क्रीन में आज हल्की आग लग गई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 6 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया, और आग पर काबू पा लिया गया।
Published : 26 February 2025, 8:05 PM IST
Topics : casualty reported Chhaava Show Cinema Hall Delhi Fire Break Fire Broke Select Citywalk Mall