Raebareli News: रायबरेली में कंडक्टर के पैसे लेकर भागा; चोर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
रोडवेज बस से कंडक्टर के बैग से रुपए लेकर भाग रहे युवक व उसके एक साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के डेरवा निवासी रोडवेज बस के चालक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनकी बस लखनऊ से प्रयागराज जाते समय कस्बे के एक ढाबे में रुकी।