हिंदी
पणजी: गोवा में एक बस में यात्रा के दौरान 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि छात्रा ने सोमवार को मापुसा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि छात्रा ने आरोप लगाया कि 20 वर्षीय कंडक्टर तब से उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है जब वह 12वीं कक्षा में थी (तब वह नाबालिग थी) और थिविम गांव से मापुसा तक बस में यात्रा करती थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि मापुसा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धारा, गोवा बाल कानून और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Published : 21 November 2023, 10:20 AM IST
Topics : 19 year old student 19 वर्षीय छात्रा bus conductor Goa molesting आरोपी गिरफ्तार गोवा छेड़छाड़ बस कंडक्टर
No related posts found.