Hamirpur News: 46 डिग्री तापमान ने छीनी पक्षियों की उड़ान, पानी के लिए तड़पा चमगादड़
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर अब पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हमीरपुर जिले में 46 डिग्री तापमान के बीच एक चमगादड़ गर्मी से बेहाल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने उसे पानी पिलाकर बचाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।