अररिया शिवानी मर्डर केस का खुलासा: अफेयर के शक में पत्नी ने दी 3 लाख की सुपारी, बनी निर्दोष शिवानी की मौत की वजह
अररिया में BPSC शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 3 लाख की सुपारी में हायर शूटरों ने गलत पहचान में शिवानी को मार दिया। असली लक्ष्य एक दूसरी टीचर थीं, जिन्हें हुस्न आरा ने अपने पति के अफेयर के शक में मरवाने की योजना बनाई थी। दो शूटर्स गिरफ्तार किए गए हैं और मुख्य साजिशकर्ता हुस्न आरा जेल भेजी जा रही है।