बेवफाई की नई दास्तां: बिहार में पुश्तैनी ज़मीन बेचकर पति ने बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही पत्नी बोली- ‘तुम मेरे पति नहीं’

हाजीपुर के अमन ने पुश्तैनी जमीन बेचकर पत्नी गुंजन को BPSC टीचर बनाया। नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति और 10 साल के बच्चे को छोड़ दिया और रिश्ता तोड़ने का फरमान सुना दिया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 May 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Hajipur: जब हमारी शादी हुई थी, तब वह सिर्फ 12वीं पास थी। उसने आगे पढ़ने की इच्छा जताई, तो मैंने दिन-रात एक कर दिया। उसे बीए कराया, बी.एड कराया और ज़रूरत पड़ने पर अपनी पुश्तैनी ज़मीन तक बेच दी। लेकिन बीपीएससी (BPSC) टीचर बनते ही गुंजन के रंग बदल गए। अब वह कहती है कि मैं तुम्हें अपना पति नहीं मानती।

यह दर्दनाक दास्तां वैशाली जिले के रहने वाले अमन कुमार की है, जिनकी पत्नी ने सरकारी नौकरी मिलते ही उनसे और अपने 10 साल के मासूम बच्चे से मुंह मोड़ लिया। गुरुवार को जब यह मामला सबके सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया।

शादी के बाद पढ़ाई का शौक और पति का अटूट वादा

अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी साल 2013 में गुंजन के साथ हुई थी। शुरुआती दिनों में उनका वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल और सामान्य चल रहा था। शादी के वक्त गुंजन फर्स्ट डिवीजन से इंटर पास थी। एक दिन गुंजन ने अमन से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा ज़ाहिर की। पत्नी की आंखों में आगे बढ़ने का सपना देखकर भावुक हुए अमन ने तब कहा था, "अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं अपना खून बेचकर भी तुमको पढ़ाऊंगा।" अमन ने अपने इस वादे को पूरी शिद्दत से निभाया भी।

Bihar News: गोपलगंज में बंद कार के अंदर ऐसे हालात में मिला मासूम

पत्नी की हर ज़िद पूरी की, बेच दी पुश्तैनी ज़मीन

साल 2018 में अमन के माता-पिता का देहांत हो गया। इस दुखद घड़ी के बाद गुंजन ने गांव छोड़कर शहर में रहने की ज़िद पकड़ ली। उसने कहा कि गांव में रहकर उसकी पढ़ाई नहीं हो पाएगी, इसलिए उन्हें हाजीपुर शिफ्ट हो जाना चाहिए। अमन ने पत्नी के करियर के लिए अपना गांव छोड़ दिया और हाजीपुर में किराए पर रहने लगे। गुंजन की पढ़ाई के खर्च को पूरा करने के लिए अमन ने अपने हिस्से की पुश्तैनी ज़मीन भी बेच दी। इतना ही नहीं, अमन ने गुंजन को एक ब्यूटीशियन का कोर्स भी कराया ताकि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में वह आत्मनिर्भर रह सके।

BPSC टीचर बनते ही बदल गए सुर

अमन की मेहनत और त्याग का फल तब मिला जब साल 2024 में गुंजन का चयन बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से सरकारी शिक्षक के रूप में हो गया। नौकरी मिलने के बाद गुंजन की पोस्टिंग सुपौल जिले में हुई और वह वहीं शिफ्ट हो गई। अमन का आरोप है कि सुपौल जाते ही गुंजन के व्यवहार में अचानक कड़वाहट आ गई। उसने अमन से ठीक से बात करना बंद कर दिया और दूरी बनाने लगी। हद तो तब हो गई जब उसने अपने 10 साल के बेटे से भी बीते एक साल से बात करना छोड़ दिया।

Bihar: बिहार में IPS और DSP का तबादला, इन्हें मिली ये अहम जिम्मेदारी

झूठ बोलकर घूमने गई और फिर रिश्ता तोड़ने का फरमान

अमन ने बताया कि जनवरी 2025 में गुंजन ने यह कहकर टूर पर जाने की अनुमति मांगी कि उसके स्कूल की अन्य महिला शिक्षिकाएं भी साथ जा रही हैं। अमन ने भरोसा करके उसे जाने दिया। लेकिन बाद में जब गुंजन ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो अमन ने पड़ताल की। जांच में पता चला कि स्कूल की कोई भी अन्य शिक्षिका उस टूर पर नहीं गई थी। जब गुंजन लौटकर आई और अमन ने इस झूठ पर सवाल किया, तो गुंजन ने साफ लहजे में कह दिया, "अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती, हमारे पीछे मत पड़ो।"

Location :  Hajipur

Published :  30 May 2026, 1:26 PM IST

Advertisement