शेख हसीना को सजा-ए-मौत: भारत का आया पहला बयान, बांग्लादेश की स्थिति पर पैनी नजर
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और सभी हितधारकों से रचनात्मक संवाद जारी रहेगा। बांग्लादेश ने भारत से हसीना और असदुज्जमां खान के तत्काल प्रत्यर्पण की मांग की है, जिससे कूटनीतिक हालात संवेदनशील हो गए हैं।