बहराइच में बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव डूबने से 22 लोग लापता, प्रशासन ने तलाश अभियान किया तेज
कतर्नियाघाट में कौड़ियाला नदी में एक नाव डूबने से 22 लोग लापता हो गए हैं, जबकि चार लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं।