दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, बांसगांव पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे
गोरखपुर के थाना बांसगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में की गई।