Hathras News: ट्रक ने जैसे ही ओवरटेक किया, सामने आ गया डंपर… भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर मीतई बाईपास के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक और गिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।