ChatGPT 80s AI Photo Trend: ऐसे बनाएं अपनी फोटो को 1980 के बॉलीवुड स्टार जैसा रेट्रो लुक, जानें आसान तरीका

सोशल मीडिया पर ChatGPT का 80s AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को 1980 के दशक के बॉलीवुड पोर्ट्रेट, मैगजीन कवर और विंटेज स्टाइल में बदल रहे हैं। जानिए इस ट्रेंड को बनाने का आसान तरीका, सही AI Prompt और स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 September 2026, 8:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड में ChatGPT की मदद से यूजर्स अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड पोस्टर, फिल्म मैगजीन कवर या विंटेज फैमिली एल्बम जैसी तस्वीर में बदल रहे हैं। इससे पहले जिबली स्टाइल आर्ट और AI कैरिकेचर अवतार काफी लोकप्रिय हुए थे। अब 80s AI Photo Trend ने सोशल मीडिया पर नई हलचल मचा दी है।

क्या है ChatGPT 80s AI Photo Trend?

इस ट्रेंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी मौजूदा फोटो को 1980 के दशक की स्टाइल में बदल देता है। खास बात यह है कि AI फोटो में व्यक्ति के चेहरे की पहचान, चेहरे के मूल फीचर्स और स्किन टोन को बरकरार रखते हुए पूरा लुक बदल देता है। AI तस्वीर में बड़े और घने हेयरस्टाइल, विंटेज कपड़े, बड़े सनग्लास, स्टेटमेंट ज्वेलरी, पुराने कैमरे जैसी लाइटिंग और फिल्म ग्रेन इफेक्ट जोड़े जाते हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड लोगों को पुराने बॉलीवुड दौर और रेट्रो फैशन की याद दिला रहा है।

कैसी दिखती हैं 80s AI तस्वीरें?

AI से बनाई गई तस्वीरों में 1980 के दशक का खास अंदाज देखने को मिलता है। इनमें बड़े बाल, घुंघराले हेयरस्टाइल, हाई-वेस्ट कपड़े, क्लासिक जैकेट, एविएटर चश्मे और पुराने जमाने की ज्वेलरी जैसे एलिमेंट शामिल किए जाते हैं। इसके अलावा फोटो में वार्म स्टूडियो लाइटिंग, हल्का सेपिया टोन, सॉफ्ट फिल्म ग्रेन और विंटेज कैमरा इफेक्ट दिया जाता है।यूजर्स अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड पोर्ट्रेट, डिस्को एरा लुक, फिल्म मैगजीन कवर या 80s वेडिंग एल्बम स्टाइल में बदल सकते हैं।

बड़े सितारे और नेता भी हुए ट्रेंड का हिस्सा

यह AI ट्रेंड सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स तक सीमित नहीं है। कई बड़े नाम भी इस रेट्रो लुक को अपना चुके हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की 80s स्टाइल AI तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रेट्रो अंदाज वाली AI तस्वीर शेयर की। इसके अलावा क्रिकेटर, बॉलीवुड कलाकार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी इस ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं। विराट कोहली, तमन्ना भाटिया, दीपिका पादुकोण समेत कई चर्चित हस्तियों की 80s स्टाइल AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रेट्रो स्टाइल AI तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया।

ChatGPT से कैसे बनाएं अपनी 80s AI फोटो?

अपनी फोटो को 80s रेट्रो स्टाइल में बदलने के लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें। इसके बाद अपनी साफ और अच्छी रोशनी वाली पोर्ट्रेट फोटो अपलोड करें। फोटो अपलोड करने के बाद AI को बताएं कि आपको किस तरह का रेट्रो लुक चाहिए। बेहतर रिजल्ट के लिए यह जरूर लिखें कि चेहरे की पहचान और नेचुरल स्किन टोन में बदलाव नहीं होना चाहिए।अगर पहली तस्वीर आपकी पसंद के अनुसार नहीं बनती है तो आप AI को दोबारा निर्देश देकर हेयरस्टाइल, कपड़े, बैकग्राउंड या लाइटिंग में बदलाव करा सकते हैं।

80s AI Photo बनाने के लिए खास Prompt

Reimagine this image as a glamorous 1980s Indian film portrait. Retain the subject’s recognisable facial features and natural skin tone. Add voluminous, softly curled hair, a bold and colourful outfit, statement jewellery, warm studio-style lighting, rich cinematic tones and a subtle vintage film grain. Ensure the final image looks realistic, polished and elegant.

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 8:41 PM IST

Related News

Advertisement