iPhone का जलवा बरकरार, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में इन 7 ने बनाई जगह

साल 2025 की ग्लोबल बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन लिस्ट सामने आ गई है। Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 में 7 iPhone और 3 Samsung फोन शामिल हैं। iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना, जबकि किसी भी चीनी ब्रांड को जगह नहीं मिली।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 1 February 2026, 3:36 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"साल 2025 के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की ग्लोबल लिस्ट जारी हो गई है और इसमें Apple का दबदबा साफ नजर आता है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में से 7 मॉडल iPhone के हैं, जबकि बाकी 3 स्थान Samsung के Galaxy सीरीज के फोन ने हासिल किए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में किसी भी चीनी कंपनी का एक भी स्मार्टफोन शामिल नहीं है। (Img Source: Google)
2 / 7 \"Zoom\"Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में iPhone 16 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro रहे। Apple की नई iPhone 17 सीरीज ने भी शानदार प्रदर्शन किया और कई मॉडल्स ने टॉप-10 में जगह बनाई। इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स ने मिलकर साल 2025 की कुल ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में करीब 19 प्रतिशत का योगदान दिया, जो प्रीमियम सेगमेंट की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। (Img Source: Google)
3 / 7 \"Zoom\"Counterpoint के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में iPhone 16, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 17 Pro Max, Galaxy A16 5G, Galaxy A06 4G, iPhone 17, iPhone 15, Galaxy S25 Ultra, iPhone 16e रहे। (Img Source: Google)
4 / 7 \"Zoom\"Counterpoint के रिसर्च एनालिस्ट हर्षित रस्तोगी के अनुसार, Apple ने 2025 में टॉप-10 रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत की है। iPhone 16 सीरीज ने न सिर्फ लीड बनाई, बल्कि बाकी स्मार्टफोन्स के साथ अंतर भी बढ़ाया। iPhone 17 सीरीज को लॉन्च के बाद पहले पूरे क्वार्टर में पिछली सीरीज के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत ज्यादा बिक्री मिली। अमेरिका, चीन और पश्चिमी यूरोप जैसे बड़े बाजारों में इसकी डिमांड काफी मजबूत रही। खासतौर पर बेस iPhone 17 मॉडल को 2025 का standout परफॉर्मर माना गया। (Img Source: Google)
5 / 7 \"Zoom\"iPhone 16 की तुलना में iPhone 17 में कई अहम अपग्रेड किए गए। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट बढ़ाया गया, सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जोड़ा गया और बेस स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB कर दी गई। इसके अलावा RAM और परफॉर्मेंस में सुधार ने इसे Pro मॉडल के काफी करीब ला दिया, जिससे यूजर्स को बेहतर वैल्यू मिली और बिक्री तेजी से बढ़ी। (Img Source: Google)
6 / 7 \"Zoom\"Samsung ने भी टॉप-10 लिस्ट में तीन स्थान हासिल किए। Galaxy A16 5G साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन बना। वहीं Galaxy S25 Ultra लगातार दूसरे साल टॉप-10 में शामिल रहा। रिपोर्ट के मुताबिक जापान में इसकी हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी, जबकि भारत में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई। (Img Source: Google)
7 / 7 \"Zoom\"एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में मेमोरी सप्लाई की कमी का असर एंट्री और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ज्यादा दिख सकता है। ऐसे में प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन्स की हिस्सेदारी और बढ़ने की संभावना है। (Img Source: Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 February 2026, 3:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement