हिंदी
नई दिल्ली: 1 जून से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय किक्रेट टीम इंग्लैंड पहुंच गई हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रविवार को पहला प्रैक्टिस मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाना है। प्रैक्टिस मैच से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि इस मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह इससे बाहर हो गए हैं। खबर ये है कि युवराज को वायरल फीवर है और इसी वजह से उन्होंने शनिवार को भारतीय टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया था। इस बात की घोषणा बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया। साथ ही बीसीसीआई ने कहा कि मेडिकल टीम युवराज की देखरेख में लगी हुई हैं और उम्मीद कि जा रही है कि 2-3 दिन में उनकी तबियत ठीक हो जाएंगी। भारत को अपना पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। बोर्ड ने कहा है कि वह उस मैच के लिहाज से युवराज की स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।
Published : 28 May 2017, 11:09 AM IST
Topics : championtrophy cricket DNSport England sport yuvrajsingh