हिंदी
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास में NZ ने बढ़त बनाई। आइए ऐसे में जानते हैं कि फाइनल में किसका पलड़ा भारी होगा और कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा…
भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने
New Delhi: ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। शाम 7:00 बजे (IST) से शुरू होने वाले इस मुकाबले में दुनिया की दो मजबूत टीमें भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 16 और न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस हिसाब से ओवरऑल T20 रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, जिससे फाइनल में उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
हालांकि T20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त बनाई हुई है। अब तक दोनों टीमों के बीच 3 वर्ल्ड कप मैच हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। 2007 में 10 रन, 2016 में 47 रन और 2021 में 8 विकेट से न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
T20 World Cup: सेमीफाइनल में भारत की जीत के पीछे इन पांच सितारों का जलवा, फाइनल में एंट्री
न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फ़िन एलन ने 33 गेंदों में तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से मात दी और फाइनल में जगह बनाई।
भारत की संभावित प्लेइंग-11 में शामिल हैं: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर (Img- Internet)
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
टी20 क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 271 रन है, जबकि न्यूजीलैंड का सर्वोच्च स्कोर 225 रन रहा। सबसे कम स्कोर में भारत 67 और न्यूजीलैंड 61 रन पर ऑलआउट हुआ। ऐसे में फाइनल से पहले आंकड़े भारत की बढ़त और वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की बादशाहत दोनों को दर्शाते हैं।
यह मुकाबला केवल ट्रॉफी के लिए नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा और T20 वर्ल्ड कप इतिहास में रिकॉर्ड बनाने का अवसर भी है। दर्शकों को एक रोमांचक और हाई-एनर्जी क्रिकेट मुकाबले की उम्मीद है।