भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल जारी, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तारी, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा के ठूठीबारी बार्डर पर एक युवक को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 June 2024, 8:05 PM IST
google-preferred

ठूठीबारी (महराजगंज): भारत-नेपाल सीमा के ठूठीबारी बार्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक भागने लगा तो टीम उसे दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। 

यह हुई बरामदगी
अभियुक्त रविंद्र साहनी निवासी ठूठीबारी के पास से पुलिस ने 91 नशीले डाइजापाम इंजेक्शन बरामद किए हैं।

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त रविंद्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है। 

Published :  30 June 2024, 8:05 PM IST

Related News

Advertisement