कभी शराब बनाने वाली महिलाएं अब दीये,मोमबत्ती बनाकर कर रही हैं घरों को रोशन

अगर मन में दृढ़ संकल्प और काम करने का जज्बा हो तो कोई ऐसा काम नहीं है जिसे किया नहीं जा सकता है, बाराबंकी के एक गांव में कभी शराब बनाकर बेचने वाली वाली महिलाएं अब मोमबत्ती एवं दीये बनाकर घरों को रोशन कर रही हैं।

Updated : 8 November 2020, 10:07 AM IST
google-preferred

बाराबंकी:  मन में दृढ़ संकल्प और काम करने का जज्बा हो तो कोई ऐसा काम नहीं है जिसे किया नहीं जा सकता है, बाराबंकी के एक गांव में कभी शराब बनाकर बेचने वाली वाली महिलाएं अब मोमबत्ती एवं दीये बनाकर घरों को रोशन कर रही हैं।

यही करके दिखाया है बाराबंकी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने जो महिलाएं कभी कच्ची शराब बनाकर अपना जीवन यापन करती थी । वह अब मोमबत्तियां और दीये बनाकर घरों को तो रोशन कर ही रही हैं और प्रतिदिन करीब कम से कम 600 रुपये भी कमा रही हैं। गांव भी वही है और महिलाएं भी वहीं हैं, हर घर के बाहर जहां पहले शराब की भट्टियां जलती थी, लेकिन अब इन भट्टियों पर कच्ची शराब नहीं बल्कि मोम को पिघला कर मोमबत्तियां बना रही हैं। (वार्ता)

Published :  8 November 2020, 10:07 AM IST

Related News

Advertisement