हिंदी
Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन को भाई पचंमी के नाम से भी जाना जाता है। हर साल सावन माह (Sawan) के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नाग पंचमी मनाई जाती है और इस साल यह तिथि 9 अगस्त शुक्रवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में आज शुक्रवार के दिन ही नाग देवता को दूध चढ़ाकर नाग पंचमी की पूजा संपन्न की जाएगी।
इस लेख में आज हम आपसे नाग पंचमी (Nag Panchami) से जुड़ी एक विशेष मान्यता का जिक्र करेंगे। वो है इस दिन रोटी न बनाने की मान्यता। ऐसी मान्यता क्यों है? क्या इसकी कोई धार्मिक वजह है? इस लेख में आज हम आपको यही जानकारी देने वाले हैं।
नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी?
ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता है। यानी लोहे का उपयोग वर्जित होता है। तवा लोहे का ही होता है इसलिए रोटी नहीं सेंकी जाती है। वहीं नाग पंचमी ही एक ऐसा अवसर नहीं है जब घर में रोटी (Roti) नहीं बनाई जाती है। इसके अलावा शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) के दिन भी घर में रोटी नहीं बनाई जाती। इस दिन बासी भोजन का सेवन करने की मान्यता है।
सर्प का फन
इसका दूसरा कारण यह भी है कि रोटी तवे पर बनती है और तवे को सर्प के फन से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दिन आंच पर तवा नहीं रखा जा सकता। मान्यता है कि ऐसा करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।
इन दिनों भी नहीं बनती रोटी
ऐसी कई धार्मिक मान्यताएं जो बताती हैं कि शरद पूर्णिमा, मकर संक्रांति और दीवाली (Diwali) के दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती है। वहीं यह देखा गया है कि अलग-अलग समुदाय अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करते हैं और उन्हें मानते भी हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन त्योहारों पर घर में रोटी बनाते हैं तो कुछ नहीं बनाते हैं।
Published : 9 August 2024, 8:34 AM IST
Topics : Nag Panchami 2024 Roti Sawan Sheetala Ashtami trending news नाग पंचमी 2024 शीतला अष्टमी सावन
No related posts found.