Know About Rekha Gupta: कौन हैं रेखा गुप्ता, जिनके सिर सजेगा दिल्ली के सीएम का ताज

दिल्ली के मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये कौन हैं रेखा गुप्ता

Updated : 19 February 2025, 8:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी और कल गुरूवार को दिल्ली के नये मंत्रि परिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये आखिर कौन हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं।

रेखा गुप्ता कल 20 फरवरी 2025 से दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगी। वे इस पद पर आसीन होने वाली दिल्ली 8वीं सीएम होंगी।

वे दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ। 

वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।

वे वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। वे 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गईं।

वे 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं।

गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में AAP की बंदना कुमारी को हराकर शालीमार बाग सीट पर 29,595 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

Published : 
  • 19 February 2025, 8:33 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.