हिंदी
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। यह घटना फतेहपुर कस्बे के पटेल चौक स्थित श्री साईं अस्पताल की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला आरती जो 4 महीने की गर्भवती थी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने गर्भ में जहर फैलने की बात कही और खून चढ़ाने की सलाह दी। परिजनों ने खून का इंतजाम भी किया, लेकिन इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाया और हंगामा किया। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस जांच कर रही है।
Published : 28 March 2025, 6:00 PM IST
Topics : Barabanki Fatehpur town hospital alleging Mother and child died Patel Chowk private hospital Shri Sai Hospital