हिंदी
नई दिल्ली: मोटापा बढ़ने की कई वजह हो सकती हैं। आज कल मशीनों का जमाना होने के कारण नियमित व्यायाम न करने से भी मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापा बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध में कहा गया है कि ज्यादा टीवी देखने से भी मोटापा बढ़ता है।
लोग टीवी पर घंटों अपने मन पसंद शो देखते हैं। अपने मन पसंद टी.वी शो देखने से आपको आनंद मिलता हैं और आपकी थकान भी दूर होती हैं, लेकिन आपको बता दें कि घंटों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता हैं।
टीवी देखते-देखते लोग अपना खाना खाते हैं। जिसके चलते वो उन लोगों की तुलना में अधिक खा लेते हैं, जो खाने पर ध्यान देकर खाते है। इसकी जगह आराम से खाने से आप ज्यादा खाने की आदत में लोग खाना कम खाते हैं। इसलिए जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वो टीवी देखते समय खाना ना खाये क्योंकि ऐसा करना उनके लिए काफी घातक सिद्ध हो सकता है।
Published : 14 November 2017, 5:54 PM IST
No related posts found.