Vinod Kambli Health: विनोद कांबली की हालत बिगड़ी, अस्पताल की तस्वीर आई सामने

विनोद कांबली एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। न सिर्फ स्वास्थ्य को लेकर बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 December 2024, 7:30 PM IST
google-preferred

मुंबई: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, जब उन्हें भर्ती कराया गया था तो उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली को शनिवार को ही अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टर कड़ी निगरानी में रखे हुए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार काफी लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे कांबली एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। न सिर्फ स्वास्थ्य को लेकर बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। कांबली ने स्वीकार किया था कि उनकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ है। 

स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे कांबली की आय का एकमात्र स्रोत बीसीसीआई की पेंशन है, जो प्रति माह 30,000 रुपये है। इस बात का खुलासा उन्होंने 2022 में खुद किया था। दो बच्चों की देखभाल करने के लिए कांबली 15वीं बार रिहैब में जाने को भी तैयार थे।  कांबली पहले भी 14 बार रिहैब में जा चुके हैं, लेकिन तब कुछ सुधार नहीं हुआ था।

Published : 
  • 23 December 2024, 7:30 PM IST

Advertisement
Advertisement