हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पकड़ियार विशनपुर का ग्राम सचिवालय इस समय किराये पर चल रहा है। इस बात से सचिव अनुज कुमार एकदम बेखबर हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम जब पकड़ियार विशनपुर गांव पहुंची तो ग्राम सभा सचिवालय में ताला लटक रहा था। कुछ लोग वहां बैठकर भोजन करते मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे हैं और सचिवालय में ही रहते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक मजदूर ने बताया कि रहने के एवज में 2000 रूपए प्रतिमाह गांव के ही एक जनप्रतिनिधि और अधिकारी को दिया जाता है।
जानिये सचिव ने क्या कहा
इस संबंध में जब सचिव अनुज कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।
Published : 22 August 2024, 2:32 PM IST
Topics : Dynamite News Ghughali Maharajganj News pakdiyar vishanpur Village Sachiv Anuj Kumar घुघली पकड़ियार विशनपुर गांव महराजगंज समाचार सचिव अनुज कुमार