हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को कई पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। इसके साथ ही विधेश को महराजगंज में नए एडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है।
इसके पहले जयजीत कौर होरा का तबादला महराजगंज किया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार नही संभाला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अब जयजीत कौर होरा को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
इनकी जगह विधेश को महराजगंज भेजा जा रहा है। इनके अलावा शासन ने आधा दर्जन और पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है।
Published : 18 March 2025, 7:02 PM IST
Topics : ADM Judicial Jaijit Kaur Hora Maharajganj Maharajganj ADM transferred UP News uttar pradesh Vidhesh