हिंदी
लखनऊः शुक्रवार रात को सड़कों पर ठेले वालों ने जबरदस्त हंगामा किया है। यहां पर रोज रात को ठेला लगाने को लेकर इसी तरह हंगामा होता है। शुक्रवार रात को भी ठेले वालों के बीच ऐसा ही देखने को मिला है।
इस दौरान एक-दूसरे के साथ भयंकर मारपीट हुई और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई। पास में रहने वालों को आए दिन ठेले वालों की गालियां झेलनी पड़ती है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ये सब चौकी के बगल में चलता रहता है। पर किसी को कोई खबर नहीं होती।
यह भी पढ़ें: दो गुटों के बीच झड़प, दो लोग घायल
कल रात को भी थाना नाका के मोती नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ये हंगामा हुआ था। इसके बावजूद पुलिस इन सबसे अंजान है। चौकी इंचार्ज चौकी बंद करके नदारद रहते हैं।
Published : 26 October 2019, 12:55 PM IST