हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ के पास शनिवार की सुबह हिमस्खलन होने से हड़कंप मच गया। बर्फ के पहाड़ खिसकने की वजह से यहां के मौसम में अचनाक परिवर्तन हो गया है। केदारनाथ में तेज बर्फीली हवाएं चलने लगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर जमकर बर्फवारी, मनाली-लेह राजमार्ग पर हिमस्खलन, पर्यटकों के लिये अलर्ट
बर्फ के पहाड़ खिसकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहाड़ केदारनाथ मंदिर के पास खिसका है लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि ये घटना सुबह तकरीबन साढ़े पांच हुई। हिमस्खलन से केदारघाटी में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंदिर परिसर से लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर या हिमस्खलन हुआ है।
Published : 1 October 2022, 11:47 AM IST
Topics : avalanche Dehradun Kedarnath kedarnath temple uttarakhand उत्तराखंड केदारनाथ केदारनाथ मंदिर देहरादून हिमस्खलन