हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर कल से जमकर बर्फवारी हो गई। बर्फवारी से राज्य में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पसर गई है। मनाली-लेह राजमार्ग पर हिमस्खलन के कारण यह रोड बाधित हो गई है। इसके लिये पर्यटकों के लिये अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी खूब बर्फवारी हुई। कल शिमला में भी बर्फबारी होने से भारी संख्या में पर्यटक मौसम का लुत्फ उठाते देखे गये। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बर्फवारी की खबरें हैं। मनाली-लेह राजमार्ग पर हिमस्खलन होने से यह मार्ग यातायात के लिये बाधित हो गया है, इसलिये प्रशासन ने पर्यटकों के लिये चेतावनी जारी है और सावधान रहने की सलाह दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यहां 25 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने शनिवार को बताया कि 25 तक शिमला समेत आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश रहने की उम्मीद है।
शिमला, कुफ्री, कसौल, लाहौल-स्पीति, मैकलोडगंज आदि में पर्यटकों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं और बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही बर्फवारी, शीतलहर और हिमस्खलन परेशानी का सबब भी बन सकता है।
Published : 24 January 2022, 3:21 PM IST
No related posts found.