हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड की घोषणा के अनुसार इस साल 12वीं में 99.56 प्रतिशत और 10वीं में 99.09 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड के लिये 12वीं कक्षा में कुल 1,21,705 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 1,21,171 छात्रों ने परीक्षा पास की है। कक्षा 10वीं में कुल 1,47,725 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,46,386 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उत्तराखंड बोर्ड से जुड़े सभी छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Published : 31 July 2021, 12:47 PM IST
Topics : 10th 12th Board Result 10वीं 12वीं रिजल्ट UBSE UK Board Result Uttarakhand Board Result उत्तराखंड बोर्ड छात्र परीक्षा परिणाम पास
No related posts found.