हिंदी
लखनऊ: लखनऊ के गुङम्बा थानाक्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई।जब लोगों को एक ही परिवार के 4 लोगों के मौत की बात चली।जानकारी पाकर वंहा पंहुची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पिंटू गुप्ता (32 ) अपनी पत्नी आरती के साथ पिछले 3 साल से किराये के मकान मे रहकर रिक्शा चलाने का काम करता था।घटना के पीछे आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है।मृतक के 2 बच्चे एक बेटी (8 वर्ष) और एक बेटा (9 वर्ष) थी।
मौके पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय भी पंहुचे।मीडिया से बात कर उन्होने कहा की बनारस से आकर लखनऊ में रहने वाले पिन्टू गुप्ता ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की।फिर खुद भी खुदकुशी कर डाली।मौके पर फोरेंसिक टीम भी पंहुच गई है।
Published : 18 January 2020, 3:56 PM IST