हिंदी
बुलंदशहर: सिकंदराबाद इलाके में बृहस्पतिवार शाम फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Published : 24 November 2023, 7:51 AM IST
Topics : Bulandshahr factory Fire breaks Foam uttar pradesh उत्तर प्रदेश फैक्ट्री फोम बुलंदशहर लगी आग