राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर गरजे योगी.. कहीं ये बात

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से यह बताने को कहा कि उसे भगवान राम की चिंता है या मुगल बादशाह बाबर की। योगी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के अंतिम दिन रैली को संबोधित करते हुये कांग्रेस पर निशाना साधा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें कांग्रेस को लेकर और क्या बोले योगी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ


लोरमी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से यह बताने को कहा कि उसे भगवान राम की चिंता है या मुगल बादशाह बाबर की।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के इस दावे पर क्या आप कर पायेंगे विश्वास?

आदित्यनाथ ने राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए राजनीतिक लाभ के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड में खुलेआम तथा चोरी-छिपे नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज का भंडार और वन संपदा होने के बावजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शासन में ‘गरीब, पिछड़ा और बीमारू राज्य’ रहा। 

‘बीमारू’- शब्द बिहार, मध्य प्रदेश,राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पहले शब्द से 1980 के मध्य में गढ़ा गया था और इसका आशय इन राज्यों में खराब आर्थिक स्थिति से था। 

योगी ने कहा, ‘‘आज वन संपदा का इस्तेमाल स्थानीय लोगों के कल्याण में हो रहा है। आदिवासियों और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकासात्मक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दिया लेकिन जब यह लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया तो वह भाजपा थी जिसने कड़ाई से इससे निपटा। कांग्रेस नक्सलवाद को खुलेआम और चोरी छिपे बढ़ावा देती रही है।’’ आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए देश की सुरक्षा से खुलवाड़ किया। चाहे वह छत्तीसगढ़ हो या झारखंड जहां नक्सलियों को शरण देने का मुद्दा हो अथवा राजनीतिक लाभ के लिए कश्मीर जैसे राज्यों का इस्तेमाल का। लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अहम है इसलिए(इसने)इससे खिलवाड़ कभी स्वीकार नहीं किया।’’ 

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम दो या तीन आंतकवादियों को ढेर नहीं किया जाता हो अथवा वह सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हों। इसी प्रकार कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जहां नक्सल प्रभावित राज्यों में लोगों को राज्य सरकारों द्वारा पूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती हो।

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि उनका संबंध (भगवान) राम से है या विदेशी आक्रमणकारी बाबर से। कांग्रेस के पास देश के सम्मान और स्वाभिमान के संबंध में कोई विचार नहीं है।कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और अब वोट के लिए आपके सामने आ रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें: मिजोरम में 28 को चुनावी दंगल.. 208 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

गौरतलब है कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होना है। (भाषा) 










संबंधित समाचार