लखनऊ: मायावती को फिर झटका, बसपा के 6 नेता भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी अपनी जमीन लगातार खोती जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती को आज उस समय फिर एक और बड़ा झटका लगा जब उसके 6 नेता भाजपा में शामिल हो गये।

Updated : 15 October 2017, 1:20 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी सहित मायावती को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। बसपा के 6 नेताओं ने आज लखनऊ में अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में दीपक पटेल और नीरज मौर्य जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं।

 

लखनऊ में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय की उपस्थिति में बसपा के ये 6 नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इनका स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत पार्टी के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज पार्टी में शामिल होने के लिए यूपी समेत पूरे देश में होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि यह सब देश के पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि पार्टी में लोगों की आस्था बढी है। उन्होंने बताया कि आगे भी पार्टी राजनैतिक हस्तियों और समाजसेवियों को पार्टी में शामिल करती रहेगी।

बसपा के इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना मायावती के लिये एक और बड़ा झटका है। इससे पहले भी बसपा के कुछ नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

 

Published : 
  • 15 October 2017, 1:20 PM IST

Related News

No related posts found.