UP PCS Exam Date: यूपी पीसीएस परीक्षा की नई तिथि घोषित, जानिये कब होगी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये परीक्षा की तिथि

Updated : 15 November 2024, 2:57 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग ने गुरूवार को पीसीएस परीक्षा को एख ही दिन और एक ही पाली में कराने की घोषणा की थी लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के मुताबिक राज्य में 22 दिसंबर को पीसीएस परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जायेगा।

आयोग ने छात्रों के आंदोलन के बाद आरओ और एआरओ परीक्षा को भी स्थगित करने की घोषणा की है लेकिन अभी तक इसकी तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पीसीएस परीक्षा की तारीख की घोषणा के बाद आयोग जल्द ही आरओ और एआरओ परीक्षा की तिथि भी जल्द घोषित करेगा।

Published :  15 November 2024, 2:57 PM IST

Related News

Advertisement