
बांसगांव: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनहीं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार को देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान अंशु निषाद पत्नी सूरज कुमार के रूप में हुई है।
मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के मायका पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया कि अंशु की हत्या दहेज के लिए की गई है। मृतक महिला के पिता राधे स्याम कहना है कि उनकी बेटी को आये दिनों चार पहिया वाहन के लिए ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के रूप में चार पहिया वाहन न देने के बाद पति सूरज के साथ पूरे परिवार ने मिल कर अंशु की हत्या कर शव लटका दिया।
मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन को दहेज के लिए मार दिया गया है। इसे लेकर कई बार पंचायत भी किया गया। अंततः मेरी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने मार डाला।
एक साल पहले हुई थी शादी
सूरज कुमार पुत्र जय प्रकाश निषाद की शादी 7 जून 2023 को ग्राम सभा ताल नवर टोला हरहरवापार थाना ख़जनी निवासी राधे स्याम निषाद के पुत्री अंशु निषाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन ठीक चले, लेकिन 6 माह पति मृतका के साथ कलह करने लगा। मृतका के परिजनों का आरोप है सूरज के पिता जयप्रकाश आये दिनों अपने को ठगे जाने का ब्लेम लगाते रहते थे, जिसको लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के परिजनों का कहना है कि दो बार लड़की के बुलाने पर पंचायत भी हुई और अंततः विवाहिता को मार डाला गया। परिजन ने बताया कि उन लोगों को एक बजे के लगभग फोन कर बताया गया, जब 2 बजे रात में वे लोग पहुंचे तो लड़की को मैक्सी पहने लेटाया गया था और फांसी लगा लेने की बात कही गई। उनका कहना है कि उन लोगों में घर में देखा तो कोई ऐसा कोई रस्सी वगैरह नहीं दिखी।
वहीं मृतका के पति सूरज कुमार ने बताया कि देर रात को घर आने के बाद वो भोजन कर सोया था। इस दौरान छोटी बच्ची चीखने लगी तो देखा उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार पति अपने पत्नी पर शक करता था और उसको लेकर प्रताड़ित करता था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 30 November 2024, 3:27 PM IST
Topics : DynamiteNews Gorakhpur Crime Gorakhpur News ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Married woman dies news TrendingNews up crime