हिंदी
सोनभद्र: जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार को एक अमूल दूध वाहन और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दूध वाहन के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, दूध वाहन वाराणसी से अनपरा की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा सिद्हवा गांव के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों की हालत गंभीर बताई है और उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के कारण अनपरा-रेनुकूट मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
Published : 26 March 2025, 1:02 PM IST
Topics : accident in sonbhadra Amul milk vehicle driver and cleaner injured Dynamite News Road Accident sonbhadra news Sonbhadra Police trailer UP News Varanasi Shaktinagar Highway