यूपी कांग्रेस ने घोषित किये जिला और महानगर अध्यक्ष, प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित

यूपी कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित किए हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 March 2025, 10:57 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए है। इसके साथ ही पार्टी ने यूपी के 133 जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी की है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने पीडीए यानि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का खास ध्यान रखा है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले पीडीए का नारा दिया था। 

देखिए जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की सूची-

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार यूपी के 75 जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को मिलाकर कांग्रेस ने 133 पदाधिकारी घोषित किए हैं। इनमें 85 पदाधिकारी यानी 65 फीसदी पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

नए बनाए गए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों में 46 सदस्य जनरल कैटेगरी के हैं, जिनमें कुल 26 ब्राह्मण शामिल हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा ओबीसी समुदाय को मौका दिया है।

नए घोषित किए गए जिला अध्यक्षों में 48 ओबीसी हैं। इसके अलावा 32 मुस्लिम जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बने हैं। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति से 20 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Published : 
  • 21 March 2025, 10:57 AM IST

Advertisement
Advertisement