चार बच्चों की मां से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

फर्रुखाबाद के कायमगंज में एक युवक चार बच्चों की मां से शादी की मांग को लेकर 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 25 June 2026, 8:54 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक चार बच्चों की मां से शादी की जिद को लेकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक पांच घंटे तक टॉवर पर बैठा रहा और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

खुद यूपी-112 पर फोन कर दी सूचना

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी 30 वर्षीय चंदन शेखावत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर पहुंचने के बाद उसने खुद यूपी-112 पर फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Farrukhabad: सदर विधानसभा में बढ़ी सियासी हलचल, डॉ. अरविंद गुप्ता ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

प्रेम संबंध टूटने के बाद उठाया कदम

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पहले कायमगंज क्षेत्र में काम करता था, जहां उसकी एक महिला से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। युवक का दावा है कि वह कुछ समय तक महिला के साथ उत्तराखंड और हरियाणा में भी रहा। बाद में महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद चली गई, जिससे दोनों का संपर्क टूट गया।

चार बच्चों की मां को बुलाने की जिद

बताया जा रहा है कि जिस महिला को बुलाने की मांग युवक कर रहा था, वह चार बच्चों की मां है और उसकी एक बेटी विवाह योग्य उम्र की है। युवक वर्तमान में मुंबई में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का रसोइया है। महिला से संपर्क न होने पर वह मुंबई से सीधे कायमगंज पहुंचा और टॉवर पर चढ़कर उसे बुलाने की मांग करने लगा।

Farrukhabad News: चोरी की नई वारदात, दुल्हन के जेवर समेत लाखों की चोरी, सुबह खुला राज

पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उसे महिला से संपर्क कराने का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद युवक करीब साढ़े 11 बजे टॉवर से नीचे उतर आया।

महिला से संपर्क नहीं हो सका

पुलिस के अनुसार महिला के गाजियाबाद में रहने की जानकारी मिली है, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मौके पर लगी भीड़, सड़क पर लगा जाम

टॉवर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना के वीडियो और तस्वीरें बनानी शुरू कर दीं। भीड़ बढ़ने के कारण फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

Farrukhabad: मायके आई थी सुकून की तलाश में, उठाया इतना बड़ा कदम

प्रेम प्रसंग बना चर्चा का विषय

घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोग युवक के इस कदम को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Farrukhabad

Published :  25 June 2026, 8:54 PM IST

Advertisement