UP BJP Politics: जानिये कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? कब तक आयेगी जिलाध्यक्षों की सूची...
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर मची गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर मची गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यहां वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में होगी जब भाजपा की यूपी इकाई में नेता और कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों की सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सबकी नजरें यूपी इकाई के नए अध्यक्ष पर भी टिकी हैं।
शाम करीब 4 बजे दिल्ली के लिए सीएम योगी होंगे रवाना
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय गौतमबुद्ध नगर में हैं। वह शाम करीब 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली स्थित यूपी भवन आएंगे, जहां से वह जेपी नड्डा से मुलाकात करने जाएंगे।
यह भी पढ़ें |
UP Politics: CM Yogi और PM Modi के बीच मुलाकात के बाद सुगबुगाहट तेज, किसका कटेगा पत्ता और किसकी बचेगी लाज?
यूपी में 98 अध्यक्षों की घोषणा
गौरतलब है कि भाजपा को यूपी में 98 (संगठनात्मक जिले) जिला अध्यक्षों की घोषणा करनी है। इसके लिए पिछले दिनों भाजपा नेता विनोद तावड़े ने यूपी का दौरा किया था। जिला अध्यक्षों की बात करें तो ज्यादातर जिलों में मामला फाइनल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, विनोद तावड़े ने आम सहमति बनाकर सूची तैयार कर ली है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद ही यूपी की भाजपा इकाई के अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़ें |
UP By-Pool: करहल उपचुनाव के प्रचार में उतरी डिंपल यादव, भाजपा पर बोला बड़ा हमला
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कौन आगे?
भाजपा की यूपी इकाई अध्यक्ष की दौड़ में कुछ और नाम हैं। इनमें बस्ती से पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य, बाबू राम मौर्य के नाम शामिल हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बेसब्री बढ़ी
डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, भाजपा की यूपी इकाई महाकुंभ के समापन और उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का इंतजार कर रही थी। अब चूंकि दोनों कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बेसब्री भी बढ़ गई है।