Uttar Pradesh: नोएडा में मादा कुत्ते से अप्राकृतिक कुकर्म, हैवान गिरफ्तार, जानिये हैरान करने वाला मामला

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मादा श्वान के साथ कुकृत्य करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 October 2023, 11:15 AM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मादा श्वान के साथ कुकृत्य करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, थाना बीटा- दो क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाले एक शख्स ने आरोपी को मादा श्वान के साथ कुकृत्य करते हुए देख लिया तो उसने पशु को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल मादा श्वान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वहां रहने वाली उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता धारा 377 (अप्राकृतिक कुकर्म) तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published : 
  • 27 October 2023, 11:15 AM IST

Related News

No related posts found.