Uttar Pradesh: भूमि विवाद के चलते प्रापर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल

डीएन ब्यूरो

दादरी में शनिवार सुबह एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। घायल को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नोएडा (उत्तर प्रदेश):  दादरी में शनिवार सुबह एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सैथली गांव निवासी नवीन प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। कुछ अज्ञात लोगों ने उसे शनिवार सुबह कस्बा दादरी के पास गोली मार दी। ऐसा संदेह है कि भूमि विवाद के चलते यह हमला किया गया।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र  

थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नवीन को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)










संबंधित समाचार