हिंदी
लखनऊः सीएए और एनपीआर को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की ये कानून केवल अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शोषित और प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का कानून है। किसी की नागरिकता छीनने से इसका कोई सबंध नहीं है।
यह भी पढ़ेंः यूपी के 2 जिलों में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के डीजीपी ने दिए संकेत, कही ये बात...

आज सीएए और एनपीआर के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री अब्बास मुख्तार नकवी लखनऊ पहुंचे हैं। जहां उन्होनें भाजपा मुख्यालय पहुंच कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मंत्री ने कहा की लोकसभा और राज्य सभा में काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद ये कानून पास हुआ है। मगर जिस तरह इस कानून को लेकर आम लोगों मे भ्रम फैलाया जा रहा है। वह बेहद निराशाजनक है, विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी से नही भागना चाहिये।
यह भी पढ़ेंः यूपी की बड़ी खबर- नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड, बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले
केन्द्रीय मंत्री ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा बायकाट की खबरों का खंडन कर कहा की वे भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं।
Published : 10 January 2020, 5:44 PM IST
Topics : bjp CAA Lucknow uttar pradesh अब्बास मुख्तार नकवी उत्तर प्रदेश एनआरसी केन्द्रीय मंत्री लखनऊ सीएए कानून