हिंदी
देवरिया: जिले में आज दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trolly) और स्कूटी (Scooty) की टक्कर में दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों छात्राएं संत बिनोवा महाविद्यालय जा रही थीं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बरियारपुर (Bariyarpur) थाना क्षेत्र के रेलवे पड़री ढाला के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से पढ़ने जा रही दो स्कूटी सवार छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा छात्राओं को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मातम
दोनों छात्रा खुखुंदू थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव (Bishanpura Village) निवासी शिवानी पुत्री विनोद तिवारी और अहिरौली गांव निवासी शिवांगी पांडेय उर्फ रीती पांडेय स्कूटी से जनपद मुख्यालय स्थित संत बिनोवा महाविद्यालय जा रही थीं। पड़री ढाला के समीप ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां वह फूट-फूटकर रोने लगे।
Published : 14 October 2024, 6:21 PM IST
Topics : Deoria Dynamite News Road Accident in Deoria UP News देवरिया बरियारपुर थाना महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज यूपी समाचार सड़क हादसा