‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’, संजय सिंह का BJP पर तंज

उच्चतम न्यायालय की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को स्थानांतरण-पदस्थापना पर नियंत्रण प्रदान करने के बाद पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला पुष्टि करता है कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी गई सरकार सर्वोच्च होती है और उपराज्यपाल जनादेश का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 May 2023, 1:11 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को स्थानांतरण-पदस्थापना पर नियंत्रण प्रदान करने के बाद पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला पुष्टि करता है कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी गई सरकार सर्वोच्च होती है और उपराज्यपाल जनादेश का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संजय  सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार घर-घर राशन योजना को लागू करना और मोहल्ला क्लिनिक की संख्या को बढ़ाना चाहती थी लेकिन केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल के जरिए इसमें रोड़ा अटकवाया।

सिंह ने कहा कि यह अक्सर कहा जाता है कि ‘सत्य परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता है।

उन्होंने कहा, “ आज सत्य की जीत हुई है। इस बात की पुष्टि होती है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च शक्ति रखती है, और जनता द्वारा चुनी गई सरकार सर्वोच्च होती है।”

सांसद ने कहा, “ उच्चतम न्यायालय के फैसले ने इस बात को रेखांकित किया कि उपराज्यपाल चुनी हुई सरकार और जनादेश का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं और नियम तय नहीं कर सकते हैं।”

उच्चतम न्यायालय ने  सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए कहा कि लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि जैसे विषयों को छोड़कर अन्य सेवाओं के संबंध में दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा कार्यकारी शक्तियां हैं।

Published : 
  • 12 May 2023, 1:11 PM IST

Related News

No related posts found.