हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में गुरूवार को एक फिर बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य में 16 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। कई अफसरों को बड़ी जिमेमेदारी सौंपी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वाराणसी के स्कूल संचालक से वीडियो कॉल के जरिए घूस मांगने के आरोप में फंसे आईपीएस अनिरुद्ध सिंह को मेरठ ग्रामीण एसपी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह यह जिम्मेदारी बुलंदशहर में तैनात पीपीएस कमलेश बहादुर को दी गई है। फिलहाल अनिरुद्ध कुमार की तैनाती को लेकर अभी कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।
पीपीएस अफसरों की ट्रांसफर सूची के मुताबिक आलोक दुबे को उप सेनानायक 6 वाहिनी पीएसी मेरठ बनाया गया है। अनिल कुमार प्रथम एडीजी मेरठ जोन के स्टाफ ऑफिसर बने। कृपा शंकर को एडीसीपी लखनऊ नगर बनाया गया। पूर्णेन्दु सिंह को डीजी लॉ एंड ऑर्डर के स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी दी गई जबकि इंदु सिद्धार्थ को एडिशनल एसपी विजिलेंस मेरठ बनाया गया है।
पीपीएस अफसरों की ट्रांसफर सूची


Published : 6 April 2023, 11:20 AM IST
Topics : Bureaucracy IPS PPS Officers transfer UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश ट्रांसफर पीपीएस पुलिस विभाग