Uttar Pradesh: गाज़ियाबाद में तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, भरी मात्रा में गांजा बरामद

जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के डायमंड फ्लाई ओवर से पुलिस ने बुधवार को 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मामले में तीन कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

Updated : 30 March 2023, 8:29 AM IST
google-preferred

गाजियाबाद: जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के डायमंड फ्लाई ओवर से पुलिस ने बुधवार को 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मामले में तीन कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

शहर के पुलिस उपायुक्त निपुन अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तारियां तब की गईं जब तीनों सिगरेट के खोखे में गांजा की खेप की आपूर्ति करने जा रहे थे।

उन्होंने बतया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार, राजेश और सुनील यादव के रूप में की गई है।

पूछताछ के दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि वह बिहार और ओडिशा से गांजा लाता था और शिव कुमार को आपूर्ति करता था व सुनील यादव भी पूरे धंधे में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि तीनों सार्वजनिक परिवहन की बसों और ट्रेन से गांजा की तस्करी करते थे।

डीसीपी के मुताबिक शिव कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह छोटे दुकानदारों को गांजा की आपूर्ति करता था जो इसे नशे के आदी लोगों को छोटे पाउच में बेचते थे। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Published : 
  • 30 March 2023, 8:29 AM IST

Advertisement
Advertisement