हिंदी
नई दिल्लीः देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके संक्रमितों की संख्या 70 हजार का आंकड़ा पार कर गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3604 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 70 हजार से अधिक हो गई है और इस दौरान 87 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 22455 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 23401 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 868 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 4786 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
Published : 12 May 2020, 9:58 AM IST
Topics : Corona in India maharashtra update अपडेट भारत महाराष्ट्र
No related posts found.