Cricket Buzz: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने तोड़ा कोहली का तीन साल का दबदबा, मारी बाजी

इंग्लैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के पिछले तीन साल से चले आ रहे दबदबे को ख्तम कर दिया है। बुधवार को साल 2019 के लिए विजडन का विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान हासिल किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2020, 6:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया की आलराउंडर एलिस पैरी को क्रिकेट की बाइबल कहे जाने वाले विजडन ने अपने 2020 संस्करण में विश्व का शीर्ष क्रिकेटर घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: विराट की स्लेजिंग करने से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- माइकल क्लार्क 

28 वर्षीय स्टोक्स ने 2019 में इंग्लैंड की वनडे विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्टोक्स के नाबाद 135 रन की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हेडिंग्ले में तीसरे एशेज टेस्ट में एक विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें: 2021 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का बदलेगा कार्यक्रम

बेन स्टोक्स (फाइल फोटो)

बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को पिछले तीन साल से ये सम्मान लेते हुए आ रहे थें। विराट कोहली को 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार विजडन ने साल का अपना अग्रणी क्रिकेटर चुना था, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल ये बेन स्टोक्स को मिला है जो कि इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी को 15 साल के बाद मिला है। 

Published :