हिंदी
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्हें शुगर होने के बावजूद इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, 'न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी देख रही है कि कैसे केंद्र सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रच सकती है।
तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हमें एक डायबिटोलॉजिस्ट (मधुमेह रोग के विशेषज्ञ) की जरूरत है। इसने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया। वे (तिहाड़ जेल प्रशासन) कल तक कह रहे थे कि हमारे पास स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं, इंसुलिन भी उपलब्ध है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।'
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जेल में एक सामान्य डॉक्टर मौजूद हैं। मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे नियुक्त किए गए हैं, उनकी सिफारिशों पर ये सभी हेरफेर किए जा रहे हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को इंसुलिन से वंचित रखा जा रहा है।
Published : 21 April 2024, 11:30 AM IST
Topics : AAP arvind kejriwal conspiracy murder Tihar Jail अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल साजिश हत्या