हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिलना वर्ष 2019 का सबसे खास लमहा रहा है।
यह भी पढ़ें: Entertainment: लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर रणबीर के साथ लंदन गई थीं। आलिया लौट आई हैं और अपना काम शुरू कर दिया है। वह अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर के अलावा आलिया यूट्यूब से भी अपने प्रशंसकों को अपडेटेड रखती हैं। अपने हाल के विडियो में आलिया ने 2019 के अपने यादगार दिन के बारे में बताया। उन्होंने प्रशंसकों के कुछ सवाल पिक किए और उनका जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: Entertainment: द्रौपदी पर आधारित फिल्म में नजर आएगी दीपिका पादुकोण
आलिया से एक प्रशंसक ने पूछा कि वर्ष 2019 का सबसे यादगार दिन कौन सा रहा तो उन्होंने जवाब दिया, मेरे लिए सबसे यादगार दिन तब था जब मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था साथ ही रणबीर को भी फिल्मफेयर मिला था। आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के ऑपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई, महेश भट्ट की सड़क-2 और एस.एस. राजामौली की आरआरआर में भी आलिया अहम किरदार निभाएंगी।(वार्ता)
Published : 26 October 2019, 4:44 PM IST